फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cyber criminals are opening maximum number of fake bank accounts in Delhi

Cyber Crime: साइबर ठग दिल्ली में खोल रहे सबसे ज्यादा फर्जी बैंक खाते, हरियाणा, यूपीऔर बिहार भी प्रमुख हॉटस्पॉट

Wed, 04 Mar 2026 07:02 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 04 Mar 2026 07:02 AM IST
सार

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने इन क्षेत्रों की पहचान की है, जहां साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिये इधर से उधर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Cyber criminals are opening maximum number of fake bank accounts in Delhi
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान देश के उन शीर्ष 10 राज्यों में शामिल हैं, जहां साइबर अपराधी बड़े पैमाने पर फर्जी बैंक खाते खोलकर धन की हेराफेरी कर रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली के अलावा दमन- दीव, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार व तमिलनाडु भी प्रमुख हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने इन क्षेत्रों की पहचान की है, जहां साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिये इधर से उधर किया जा रहा है। झारखंड और हरियाणा के आंकड़े चिंताजनक हैं। झारखंड के जामताड़ा में 2025 में 350 से ज्यादा ऐसे खाते पकड़े गए, जिनसे सात करोड़ रुपये निकाले गए और 3.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए, जबकि हरियाणा के नूंह जिले में 1,000 से अधिक ऐसे खाते सामने आए, जिनसे 18 करोड़ रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन


विदेश में बैठकर चलाया जा रहा गिरोह
जांच एजेंसियों को मनी ट्रेल पकड़ने में कठिनाई हो, इसलिए अपराधी रकम को कई खातों में घुमाते हैं। कई गिरोह कंबोडिया, वियतनाम व म्यांमार जैसे देशों से रैकेट चला रहे हैं, जबकि भारत में फर्जी नाम से खाते का उपयोग कर रहे हैं। सीबीआई ने 2025 में 700 बैंक शाखाओं में करीब 8.5 लाख संदिग्ध ऐसे खातों की पहचान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed