फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CRPF jawan robbed by cab driver

Delhi News: सीआरपीएफ के जवान को कैब चालक ने लूटा

Fri, 15 Sep 2023 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan robbed by cab driver
हल्द्वानी से दिल्ली आ रहा था जवान, पर्स लूटकर भागा कैब चालक
विज्ञापन

मामला दर्ज कर फरार कैब चालक की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट इलाके में सीआरपीएफ के जवान को कैब चालक ने लूट लिया। वह हल्द्वानी, उत्तराखंड से कैब से दिल्ली आ रहा था। किराया देने के दौरान चालक ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित उमेश चंद (31) सपरिवार नानकपुरा इलाके में रहता है। वह सीआरपीएफ में बतौर सिपाही कार्यरत है। उसकी तैनाती सीजीओ कॉम्प्लेक्स में है। पुलिस को दी शिकायत में उमेश चंद ने बताया कि 10 सितंबर की रात वह हल्द्वानी से एक कैब से दिल्ली आ रहा था। सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक का किराया 700 रुपये में तय हुआ था। कार में एक महिला और एक अन्य चालक मौजूद था। महिला चालक के साथ आगे की सीट पर बैठी थी, जबकि दूसरा चालक उमेश के साथ पिछली सीट पर बैठा था। रात एक बजे कैब दिल्ली कैंट इलाके में पहुंची। चालक ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स जाने से मना कर दिया। इसी बात पर कहासुनी हुई। उमेश पर्स निकालकर चालक को किराए के पैसे देने लगा। इसी दौरान पीछे बैठे चालक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया, जबकि कैब चला रहा चालक कार की रफ्तार बढ़ाकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed