फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft on seven place in 24 hours, the police registered a case

24 घंटे में सात जगह चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Jun 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 26 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Theft on seven place in 24 hours, the police registered a case
पुलिस - फोटो : Demo Pic

साइबर सिटी चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे के दौरान चोरों ने अलग-अलग सात स्थानों पर हाथ साफ किया है। पुलिस भवन मालिक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


सेक्टर 40 में रहने वाले मनदीप ने स्थानीय पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने उसका लैपटॉप व दो मोबाइल चोरी कर लिया है। सेक्टर 57 में रहने वाले पंकज दुग्गल ने सेक्टर 56 थाना पुलिस को बताया कि उसके भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो लाख से अधिक कीमत का सामान चोरी कर लिया है। 
विज्ञापन


सेक्टर 56 थाना पुलिस ने फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सुशांतलोक तीन में सी ब्लाक में रहने वाले राहुल सेठ ने सेक्टर 56 थाना पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके कमरे से एलईडी टीवी व नगदी चोरी कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएलएफ फेस तीन में यू ब्लाक में रहने वाली कृतिका आईटी कंपनी में काम करती है। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात ने उसका लैपटॉप चोरी कर लिया है। 

सोहना बस स्टैंड के पास अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात को दुकान का शटर तोड़कर कीमती सामान चुराया। इसके साथ ही सोहना के अंसल फार्म हाउस से इनवर्टर चोरी हो गया। सोहना थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। सेक्टर 37 के मोहम्मदपुर गांव की एक कंपनी से अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। 


घटना शुक्रवार के दिन की है। खेड़की दौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed