{"_id":"576e865d4f1c1b0550b4844a","slug":"theft-on-seven-place-in-24-hours-the-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में सात जगह चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे में सात जगह चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 26 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे के दौरान चोरों ने अलग-अलग सात स्थानों पर हाथ साफ किया है। पुलिस भवन मालिक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सेक्टर 40 में रहने वाले मनदीप ने स्थानीय पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने उसका लैपटॉप व दो मोबाइल चोरी कर लिया है। सेक्टर 57 में रहने वाले पंकज दुग्गल ने सेक्टर 56 थाना पुलिस को बताया कि उसके भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो लाख से अधिक कीमत का सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर 56 थाना पुलिस ने फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सुशांतलोक तीन में सी ब्लाक में रहने वाले राहुल सेठ ने सेक्टर 56 थाना पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके कमरे से एलईडी टीवी व नगदी चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
डीएलएफ फेस तीन में यू ब्लाक में रहने वाली कृतिका आईटी कंपनी में काम करती है। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात ने उसका लैपटॉप चोरी कर लिया है।
सोहना बस स्टैंड के पास अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात को दुकान का शटर तोड़कर कीमती सामान चुराया। इसके साथ ही सोहना के अंसल फार्म हाउस से इनवर्टर चोरी हो गया। सोहना थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। सेक्टर 37 के मोहम्मदपुर गांव की एक कंपनी से अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।
घटना शुक्रवार के दिन की है। खेड़की दौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।