फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Casino was running in Alipure farm house 16 arrested including gangster

गोरखधंधा : अलीपुर के फार्म हाउस में चल रहा था कसीनो, सरगना समेत 16 गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 06:51 AM IST
सार

गिरफ्तार सरगना पूंठकला निवासी हरविंदर सोलंकी दिल्ली नगर निगम निगम के एक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन का शिक्षक था और नौकरी छोड़कर दो साल से विभिन्न इलाकों में जुए का अड्डा चला रहा था।

विज्ञापन
Casino was running in Alipure farm house 16 arrested including gangster
कसीनों से जब्त सामान और पैसे... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर थाना पुलिस ने इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे कसीनो का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे सरगना समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरगना पूंठकला निवासी हरविंदर सोलंकी दिल्ली नगर निगम निगम के एक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन का शिक्षक था और नौकरी छोड़कर दो साल से विभिन्न इलाकों में जुए का अड्डा चला रहा था। पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 1.67 लाख रुपये के अलावा, 75 लाख कीमत के प्लास्टिक के सिक्के, पोकर टोकन, चिप्स और ताश बरामद की है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अलीपुर थाना पुलिस को शनिवार रात पल्ला-बख्तावरपुर रोड पर स्थित रीतिका फार्म हाउस में कसीनो चलाए जाने की जानकारी मिली। निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फार्म हाउस पर छापा मारा। फार्म हाउस में बने एक हॉल में 16 लोग मौजूद थे, जो कैसीनो की तरह के टेबल पर ताश व टोकन के साथ दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। वह पैसे की जगह प्लास्टिक टोकन का इस्तेमाल कर रहे थे। टोकन के बीच में ही पैसे भी रखे थे। पास ही एक रजिस्टर रखा था, जिस पर लगाए जा रहे दाव का विवरण लिखा जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां मौजूद 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी दिल्ली के विभिन्न इलाकोें रोहिणी, पंजाबी बाग, समयपुर बादली, सुभाष नगर, कमला नगर, पीतमपुरा, बुध विहार और सोनीपत के रहने वाले हैं। जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि फार्म हाउस का मालिक दीपक कुमार है। पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed