फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पाकिस्तानी महिला पर कड़ी कार्रवाई न करने का निर्देश

पाकिस्तानी महिला पर कड़ी कार्रवाई न करने का निर्देश

Fri, 22 Feb 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला पर कड़ी कार्रवाई न करने का निर्देश
पाकिस्तानी महिला पर कड़ी
विज्ञापन

कार्रवाई न करने का निर्देश
- केंद्र सरकार ने दिया था 15 दिन में देश छोड़ने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को पाकिस्तानी महिला के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला को 23 फरवरी तक देश छोड़ने का आदेश दिया था। यह महिला 2005 में भारतीय शख्स के साथ शादी के बाद भारत आई थी। अब यह राजधानी में पति और दो नाबालिग बच्चों के साथ रह रही है।
केंद्र सरकार ने 8 फरवरी को नोटिस देकर इस महिला को 15 दिन के भीतर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया था। नोटिस में कहा गया था कि महिला ऐसा नहीं करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में उसे भारत नहीं आने दिया जाएगा। महिला ने अपने पति के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार के 7 फरवरी के आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है। न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने याचिका पर 28 फरवरी को होने वाली सुनवाई तक महिला पर कोई कड़ी कार्रवाई न करने का निर्देश केंद्र सरकार को दिया है।
विज्ञापन

याचिका में महिला ने कहा कि उसे जून 2015 में लंबी अवधि का वीजा दिया गया था, जो जून 2020 तक वैध था। वह शादी के बाद से पति व बच्चों के साथ भारत में रह रही है। सरकार का आदेश उसके अधिकारों का हनन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed