फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   लेडी इरविन कॉलेज के पास महिला का अधजला शव मिला

लेडी इरविन कॉलेज के पास महिला का अधजला शव मिला

Sat, 29 Dec 2018 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
लेडी इरविन कॉलेज के पास महिला का अधजला शव मिला
लेडी इरविन कॉलेज के पास मिला महिला का अधजला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वीवीआईपी इलाके में लेडी इरविन कॉलेज के पास शुक्रवार रात महिला का अधजला शव कंबल में लिपटा मिला। करीब 40 वर्षीय महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया है। बाराखंभा रोड थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

शुक्रवार देर रात 2.10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लेडी इरविन कॉलेज के पास कुछ पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कंबल में लिपटी एक महिला पड़ी हुई थी। उसके शरीर के ऊपर का हिस्सा जला हुआ था। फौरन पुलिस महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पास से उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नही हो पाया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि महिला मंडी हाउस के आसपास ही घूमती रहती थी। महिला के साथ कुछ गलत हुआ या नही इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed