{"_id":"5c855666bdec2213fe5d1d93","slug":"81552242278-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक लूटा
- अलीपुर के पास टायर हो गया था पंचर, चालक के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका
- पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटपाट की और उसका ट्रक लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, जगदीश यादव (44) सपरिवार पश्चिम विहार के ज्वालाहेड़ी इलाके में रहता है। वह पेशे से ट्रक चालक है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह ट्रक पर करीब 15 टन प्लास्टिक का दाना लादकर पानीपत की ओर जा रहा था। बकौली गांव के पास उसके ट्रक का पिछला टायर पंचर हो गया। वह टायर बदलने लगा। बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और सोनीपत जाने का रास्ता पूछा। इसी बीच एक कार भी आकर रुकी। कार से दो युवक नीचे उतरे और जगदीश से लूटपाट करने लगे।
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल निकाल लिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाशों ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे पास के खेत में फेंक दिया। पीड़ित किसी तरह से रस्सी खोलकर सड़क पर आया। उसने अपने ट्रक को गायब पाया। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद इस बाबत मामला दर्ज कर लिया।