फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एसयूवी से ट्रक छू जाने पर ट्रक चालक व हेल्पर को रातभर बंधक बनाया

एसयूवी से ट्रक छू जाने पर ट्रक चालक व हेल्पर को रातभर बंधक बनाया

Tue, 01 Jan 2019 04:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
एसयूवी से ट्रक छू जाने पर ट्रक चालक व हेल्पर को रातभर बंधक बनाया
रोडरेज में ट्रक चालक-हेल्पर को पीटा, बंधक बनाया
विज्ञापन


मोती नगर में वारदात, एसयूवी से छू गया था ट्रक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में हुई रोडरेज की घटना में एसयूवी सवार चार युवकों ने ट्रक चालक और उसके हेल्पर को बुरी तरह पीटा। आरोपी दोनों को गाड़ी में डालकर एक फ्लैट में ले गए। वहां आरोपियों ने रातभर दोनों को बंधक बनाकर रखा। ट्रक मालिक को इसका पता चला, तो पीड़ितों को मुक्त कराकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक प्रमोद पासवान परिवार के साथ बाहरी दिल्ली में रहता है। शुक्रवार रात को वह ट्रक में सामान लादकर नजफगढ़ से कीर्ति नगर जा रहा था। इस बीच मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास अचानक एक एसयूवी उनके सामने आ गई, जिससे ट्रक मामूली सा छू गया। इस बीच एसयूवी से चार लड़के उतरे और चालक व हेल्पर को ट्रक से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में वह उन्हें गाड़ी में डालकर मोती नगर के एक फ्लैट में ले आए। वहां रातभर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

इधर शनिवार को ट्रक मालिक ने प्रमोद से संपर्क किया, तो उसने सारी बात बताई। ट्रक मालिक ने लड़कों से बातचीत कर गाड़ी की मरम्मत कराने की बात की। बाद में ट्रक मालिक के कहने पर आरोपियों ने दोनों को छोड़ा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed