फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   रंगदारी मांगने वाला अपराध शाखा के हत्थे चढ़ा

रंगदारी मांगने वाला अपराध शाखा के हत्थे चढ़ा

Wed, 02 Jan 2019 05:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला अपराध शाखा के हत्थे चढ़ा
ग्रेटर नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


रंगदारी मांगने के लिए चला रहा था रैकेट, गिरफ्तार

आरोपी को पंचशील ग्रीन, ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया
दर्ज हैं 13 केस, फायरिंग के कई मामलों में वांछित था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को पंचशील ग्रीन (ग्रेटर नोएडा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंगदारी मांगने के लिए बाकायदा रैकेट चला रखा था। रैकेट दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले में चल रहा था। आरोपी के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। रंगदारी मांगने और फायरिंग के कई केस में वांछित था।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, बदमाश हरसिमरन उर्फ बादल द्वारा एक्सर्टोशन व फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई थीं। शालीमार बाग के एजे ब्लॉक में ग्रोवर प्रॉपर्टीज पर 20 अक्तूबर, 2018 को फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने इलाके में दो अन्य प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालयों पर भी फायरिंग की थी। सिर्फ ग्रोवर प्रॉपर्टीज के मालिक रिशभ ग्रोवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शालीमार बाग के बीसी ब्लॉक में सतगुरु मोटर एंड प्रॉपर्टीज के कार्यालय पर 25 अक्तूबर, 2018 को फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन

सतगुरु मोटर्स एंड प्रॉपर्टीज के कार्यालय पर 15 दिसंबर, 2018 को फिर फायरिंग हुई। फायरिंग में गगनदीप बाल-बाल बच गया था। गगनदीप ने बादल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मुखर्जी नगर की भाई परमानंद कॉलोनी में अमन मेडिकल स्टोर के मालिक अमन भगत पर 6 दिसंबर, 2018 को फायरिंग हुई थी। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने हरसिमरन उर्फ बादल को पंचशील ग्रीन (ग्रेटर नोएडा) से 31 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में फायरिंग की सभी घटनाओं में हाथ होने की बात स्वीकार की है। ये शालीमार बाग इलाके का घोषित बदमाश है।

इसके खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये जेल से बाहर आया, तो रंगदारी मांगने का रैकेट चलाने लगा। अपराध शाखा की टीम इससे पहले इसके साथी आशीष को गिरफ्तार कर चुकी है।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed