फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग सेंटर की संचालिका का बैग छीना

बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग सेंटर की संचालिका का बैग छीना

Fri, 21 Dec 2018 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग सेंटर की संचालिका का बैग छीना
कोचिंग सेंटर संचालिका का
विज्ञापन

बैग छीनकर भागे दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में बाइक सवार बदमाश एक कोचिंग सेंटर की संचालिका से बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के साथ पीछा कर मंगोलपुरी के पास से बवाना गांव निवासी मोहित और विशाल गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से पीड़िता का बैग मिल गया है।

पुलिस के अनुसार, सपरिवार एए ब्लॉक में रहने वावी मोनिका चुघ (34) एजे ब्लॉक में कोचिंग सेंटर चलाती हैं। बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह घर से पैदल कोचिंग सेंटर जा रही थीं। जैन अस्पताल के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उसके बैग को छीनने की कोशिश की। मोनिका ने बैग बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने धक्का देकर बैग छीन लिया। बैग में नौ हजार रुपये, तीन डेबिट कार्ड व मोबाइल फोन थे। मोनिका की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस बीच मोनिका के पति भी पहुंच गए। कुछ देर बाद जिप्सी से दो पुलिसकर्मी आए तो मोनिका ने वारदात की जानकारी दी। पुलिसकर्मी दंपती को जिप्सी में बिठाकर बदमाशों की तलाश में निकले। कुछ दूर जाने पर दोनों बदमाश बाइक पर दिख गए। पुलिसकर्मी उनका पीछा करते रहे। मंगोलपुरी के पास बदमाश एक दुकान पर रुककर सिगरेट पीने लगे। इसी दौरान, पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के पति की मदद से उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed