Hindi News
›
Delhi
›
मामूली कहासुनी के बाद बदमाश ने केमिस्ट पर चलायी गोली
{"_id":"5c193258bdec22570e78fbec","slug":"51545155160-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी के बाद बदमाश ने केमिस्ट पर चलायी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी के बाद बदमाश ने केमिस्ट पर चलायी गोली
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
मामूली कहासुनी के बाद केमिस्ट पर चलाई गोली
विज्ञापन
नई दिल्ली। डाबडी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद एक बदमाश ने केमिस्ट पर गोली चला दी। गनीमत रही कि केमिस्ट को गोली नहीं लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। राजेश चतुर्वेदी (38) सपरिवार अर्जुन पार्क नजफगढ़ मेें रहता है। उसकी सोम बाजार राजापुरी में दवा की दुकान है। रविवार देर रात राजेश अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक से एक लड़की और लड़का उसके दुकान पर आया। लड़की ने उससे दवा खरीदी। दवाई के दाम को लेकर राजेश का लड़की के साथ आए युवक से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर युवक ने पिस्टल निकाला और राजेेश पर गोली चला दी। गोली राजेश को नहीं लगकर काउंटर पर लगे शीशे में जा लगी। शीशे के टुकड़े हाथ पर लगने से राजेश घायल हो गया। राजेश की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।