फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   घुड़चढ़ी में वकील को गोली चलाते हुए पकड़कर अनहोनी को रोका

घुड़चढ़ी में वकील को गोली चलाते हुए पकड़कर अनहोनी को रोका

Sun, 10 Mar 2019 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी में वकील को गोली चलाते हुए पकड़कर अनहोनी को रोका
घुड़चढ़ी में गोली चलाते वकील को धरा
विज्ञापन

नई दिल्ली। पुलिस ने घुड़चढ़ी में गोली चला रहे वकील को गिरफ्तार कर कोई अनहोनी होने से रोक दिया। आरोपी शैलेंद्र सिंह(43) पुत्र कंवर सिंह के पास से रिवाल्वर व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने खुद को वकील बताते हुए हेकड़ी दिखाई और देख लेने की धमकी दी। उसके रिवाल्वर के लाइसेंस को भी जब्त कर लिया गया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

किशनगढ़ थानाध्यक्ष राजेश मौर्या टीम एसआई रामपाल, सिपाही लोकेश व संदीप के साथ 8 मार्च की शाम को कटवारिया सराय में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान घुड़चढ़ी में गोली चला रहे शैलेन्द्र को पकड़ लिया। उसकी .32 बोर की रिवाल्वर भी जब्त कर ली। रिवाल्वर में पांच कारतूस थे। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी के भतीजे की शादी थी। आरोपी गोली चला रहा था, उस समय मौके पर काफी भीड़ थी। इलाका भी काफी संकरा था। ऐसे में अनहोनी होने की आशंका थी। आरोपी ने दावा किया है कि वह पटियाला कोर्ट में वकील है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने घटना के समय शराब तो नहीं पी रखी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed