{"_id":"5c193159bdec2256a7704eeb","slug":"31545154905-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दुकानदार के कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े दुकानदार के कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूटपाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दुकान में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
प्रवीण सपरिवार त्रीनगर में रहता है। इलाके में उसकी अग्रवाल जेनरल स्टोर के नाम से दुकान है। प्रवीण के मुताबिक, शाम करीब चार बजे वह दुकान में अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक उसके दुकान के पास आकर रुकी। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। तीन बदमाश बाइक से उतरकर उसके दुकान में जबरदस्ती घुस गए और गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल लिए। प्रवीण के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी कनपटी में पिस्टल लगाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।