फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   शर्मसार: तीन साल की बच्ची को पिता कर रहा था प्रताड़ित

शर्मसार: तीन साल की बच्ची को पिता कर रहा था प्रताड़ित

Sat, 06 Apr 2019 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
शर्मसार: तीन साल की बच्ची को पिता कर रहा था प्रताड़ित
शर्मनाक : तीन साल की मासूम को दूध
विज्ञापन

की बोतल में शराब देता था पिता
तीन दिन से भूख से बेहाल बच्ची को कुछ नहीं खिलाया, शिकायत मिली तो डीसीडब्ल्यू ने बचाया
- शराब के नशे में धुत्त मिला पिता, बच्ची मूत्र में पड़ी थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शराबी पिता काफी समय से अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को प्रताड़ित कर रहा था। शराब के नशे में धुत्त पिता ने तीन दिन से भूख से बेहाल बच्ची को कुछ नहीं खिलाया। वह कई दिन से मूत्र में पड़ी थी और इससे उसे संक्रमण हो गया। पिता बच्ची को दूध की बोतल में दूध के साथ शराब मिलाकर भी देता था। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने हेल्पलाइन 181 पर शिकायत मिलने के बाद बच्ची को पिता से बचाया।
डीसीडब्ल्यू के अनुसार, हेल्पलाइन पर मिली सूचना में एक व्यक्ति ने बताया कि बच्ची को पिता ने 3 दिन से कुछ नहीं खिलाया है। आयोग की टीम दिए गए पते पर पहुंची तो सन्न रह गई। मासूम मूत्र में पड़ी थी। खाना नहीं मिलने के कारण वह काफी दुर्बल हो गई थी और बीमार लग रही थी। उसके पूरे शरीर पर संक्रमण के निशान थे। पिता उसी कमरे में सो रहा था। कमरे में यहां-वहां शराब की कई खाली बोतलें पड़ी थीं।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि पिता रिक्शा चलाता है। एक साल पहले बच्ची की मां की मौत हो गई थी। पिता काफी शराब पीता है और नशे में धुत्त होकर घंटों ऐसे ही सोता रहता है। बच्ची भूख और गंदगी के कारण रोती रहती थी। वह जब काम पर जाता तो बच्ची को कमरे में अकेला छोड़ जाता था। पड़ोसियों को भी बच्ची की मदद नहीं करने देता था। पड़ोसियों ने उसे बच्ची को दूध की बोतल में शराब देते हुए भी देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाने पर हिंसक हो गया था पिता
टीम ने पिता को जबरन जगाया तो वह हिंसक हो गया। उसने बच्ची को अस्पताल ले जाने में भी सहयोग नहीं किया। टीम ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर बच्ची और उसके पिता को एसएचओ प्रेम नगर के सामने लाया गया। मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। आयोग की टीम ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने आयोग को बताया कि बच्ची के गुप्तांगों में गंदे डाइपर और सफाई नहीं होने से काफी संक्रमण है। इससे उसे तेज बुखार है। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान थे। अब बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठीक होने पर उसे शेल्टर होम भेजा जाएगा। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि शर्मनाक करतूत करने वाले पिता के खिलाफ पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed