फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   फेसबुक पर दोस्ती कर महिला केसाथ दुष्कर्म

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला केसाथ दुष्कर्म

Mon, 31 Dec 2018 06:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर महिला केसाथ दुष्कर्म

विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म
- सोशल साइट पर महिला की अश्लील फोटो डालने की धमकी देता था आरोपी
- महिला को शादी करने का दिया था झांसा, मामला दर्ज
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाना इलाके में फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसकी अश्लील फोटो सोशल साइट पर डाल देेगा। आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा भी दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित 33 वर्षीय महिला पति से अलग देवली में रहती है। उसकी छोटी बहन की फेसबुक पर श्रीकांत (28) नामक युवक से दोस्ती थी। धीरे-धीरे छोटी बहन के जरिये फेसबुक पर श्रीकांत की दोस्ती पीड़िता से हो गई। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद वह आरोपी से मिलने-जुलने लगी। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। महिला के मुताबिक आरोपी सितंबर, 2017 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। वह महिला को कहता था कि उसकी अश्लील फोटो हैं और वह किसी को कुछ बताएगी तो फोटो को वह सोशल साइट पर डाल देगा।
विज्ञापन

महिला ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि आरोपी अब किसी और युवती से शादी कर रहा है और उसने युवती के साथ सगाई कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बना दी गई हैं। श्रीकांत प्राइवेट जॉब करता है और अंबेडकर नगर थाना इलाके में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed