फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पिता-पुत्र करते थे गांजे की सप्लाई

पिता-पुत्र करते थे गांजे की सप्लाई

Sat, 06 Apr 2019 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र करते थे गांजे की सप्लाई
गांजा सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और नेपाल से लाते थे, 3.5 किलो गांजा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नई दिल्ली इलाके से गांजा सप्लाई करने आए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3.5 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार, आरोपी राजेंद्र प्रसाद रोड निवासी बासुदेव दास उर्फ बादल (50) और उसका बेटा बादल दास (22) हैं। इंस्पेक्टर राममनोहर को पांच अप्रैल को मिली एक सूचना के बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के पास पुलिस ने जाल बिछाया। एसआई ओमवीर डबास और एएसआई सुभाष चंद की टीम ने ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की टोएटा करोला कार से 3.5 किलो गांजा मिला। वासुदेव वर्ष 2012 से गांजा सप्लाई कर रहा है। इसके खिलाफ पहले से एक्साइज एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। मूल रूप से उड़ीसा निवासी वासुदेव वर्ष 2001 में दिल्ली आया था। यहां वह नवादा, उत्तम नगर इलाके में किराए पर रहने लगा। नाइजीरियाई लोगों के संपर्क में आने के बाद वह गांजे की सप्लाई करने लगा। वह वर्ष 2012 में पहली बार गिरफ्तार हुआ था। इसने राजेद्र प्रसाद रोड पर दूध का बूथ किराए पर लिया। वर्ष 2015 में बूथ को छोड़कर वह गांजे की सप्लाई करने लगा। उसका पुत्र बादल दास पढ़ाई बीच में छोड़कर पिता के साथ गांजा सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed