फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   वली मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली हथियार चलाने की ट्रेनिंग...

वली मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली हथियार चलाने की ट्रेनिंग...

Sat, 19 Jan 2019 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
वली मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली हथियार चलाने की ट्रेनिंग...
रसूल खान ने वली को पाक में दिलाया प्रशिक्षण
विज्ञापन

आईएसआई के तीन शार्प शूटर पकड़े जाने का मामला : थस्लिम लगातार रसूल के संपर्क में था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मूल रूप से अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ के रहने वाले वली मोहम्मद सैफी ने अंडरवर्ल्ड सरगना रसूल खान उर्फ पट्टी के इशारे पर पाकिस्तान में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली। रसूल खान केरल निवासी मुहथासिम सीएम उर्फ थस्लिम की मदद से भारत में नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। उसकी योजना भारत में कुछ नेताओं और आरएसएस पदाधिकारियों की हत्या करने की थी। वली मोहम्मद से 2016 में मुलाकात के बाद थस्लिम ने कुछ लोगों का नेटवर्क खड़ा भी कर लिया। ओडिशा के रहने वाले शेख रियाजुद्दीन उर्फ राजा को साथ मिलाया गया। साजिश में कामयाब होने से पहले ही स्पेशल सेल ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2016 में वली और थस्लिम की मुलाकात के बाद अब्दुल्ला नामक एक अन्य बदमाश के जरिये रियाजुद्दीन उर्फ राजा इनके संपर्क में आया। अब्दुल्ला हत्या के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। वहां रियाजुद्दीन चोरी के एक मामले में था। रियाजुद्दीन के खिलाफ छह मामले दर्ज थे। रियाजुद्दीन से मुलाकात के बाद वली मोहम्मद व थस्लिम ने उसे अपनी योजना के बारे में बताया। रियाजुद्दीन ने पूरी प्लानिंग में साथ रहने की सहमति भी जताई। हथियारों का इंतजाम कर बस वारदात को अंजाम दिया जाना था। पुलिस ने आरोपियों से एक आईफोन समेत तीन फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


डी कंपनी और आईएसआई का करीबी है रसूल
मूल रूप से गुजरात का रहने वाला रसूल खान उर्फ पट्टी अंडरवर्ल्ड सरगना है। वह डी कंपनी और आईएसआई का बेहद करीबी है। वर्ष 2003 में गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता था। वारदात के बाद वह पाकिस्तान फरार हो गया था। उसके खिलाफ गुजरात और केरल में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। थस्लिम के जरिये उसने भारत में नेटवर्क खड़ा करने की कोशिशकी। पूछताछ में थस्लिम ने रसूल से संपर्क होने की जानकारी दी थी। थस्लिम के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुंबई में रहने के बाद वह 1999 में दुबई चला गया था। वहां उसने शराब का बड़ा कारोबार खड़ा किया। फिलहाल थस्लिम रसूल का नजदीकी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं तीनों शूटर
वली मोहम्मद का दुबई में पुरानी कारें खरीदने-बेचने का काम है। काफी पहले से उसका भारत में आना-जाना था। कई बार वह टूरिस्ट और मेडिकल वीजा पर आया। गिरफ्तारी से पूर्व वह दिसंबर में भारत आया था। यहां उसकी मुलाकात रियाजुद्दीन से हुई। रियाजुद्दीन ओडिशा का रहने वाला है। 2006 में वह रोजगार की तलाश में दिल्ली आकर मदनगीर इलाके में रहने लगा था। चोरी के कई मामलों में वह तिहाड़ जेल गया। वहां उसकी मुलाकात अफगान मूल के अब्दुल्ला से हुई। इसके बाद वह वली से मिला। दूसरी ओर, थस्लिम 13 साल की उम्र में केरल से मुंबई गया। 1999 में वह मुंबई से दुबई चला गया। वहां उसने शराब का कारोबार शुरू किया। उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। इनमें दंगा, फर्जी कागजात के आधार पर पासपोर्ट प्राप्त करना जैसे मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed