फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   होंडा एकॉर्ड कार से हो रही थी शराब की तस्करी...

होंडा एकॉर्ड कार से हो रही थी शराब की तस्करी...

Sun, 20 Jan 2019 06:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
होंडा एकॉर्ड कार से हो रही थी शराब की तस्करी...
लग्जरी कार से कर रहा था
विज्ञापन

शराब की तस्करी, गिरफ्तार
- पुलिस से घिरा देख आरोपी ने खुद को किया कार में कैद, शीशा तोड़ बाहर निकाला
- कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को दबोचा है जो लग्जरी कार होंडा एकॉर्ड से शराब तस्करी करता था। शुक्रवार को जब पुलिस ने आरोपी को कार समेत रंगे हाथों दबोचा तो आरोपी ने खुद को कार के अंदर बंद कर लिया। काफी मशक्कत के बाद जब आरोपी ने कार का दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को कार का शीशा तोड़ना पड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार निवासी अखिलेश कुमार (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नई दिल्ली जिला स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि होंडा एकॉर्ड कार के जरिये एक बदमाश अवैध शराब की तस्करी करता है। वह दिल्ली नंबर की कार से सराय काले खां से भैरों मार्ग होते हुए इंडिया गेट के पास आएगा। इसी आधार पर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस ने भैरों मार्ग के नजदीक कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने के लिए पुलिस ने आरोपी से दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद भी जब आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी को कार से बाहर निकाला गया। बाद में कार के भीतर से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

--------

अवैध सिगरेट के साथ एक विदेशी समेत दो गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने अवैध विदेशी सिगरेट के साथ एक विदेशी समेत दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उज्बेकी नागरिक अबजातोव (38) और दिल्ली निवासी कपिल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध विदेशी सिगरेट बरामद की है। सिगरेट के डिब्बे पर तंबाकू से खतरे की वैधानिक चेतावनी नहीं है। पुलिस की मानें तो बरामद सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को एक सूचना के बाद पहाड़गंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को अवैध सिगरेट के साथ दबोचा। आरोपी उज्बेक निवासी अबजातोव पहाड़गंज के एक होटल में रुका था। वहीं, कपिल सदर बाजार इलाके में सिगरेट का सेल्समैन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed