{"_id":"5ca8ae42bdec22146d70817e","slug":"111554558530-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का शार्प शुटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का शार्प शुटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार
गैंगस्टर के भाई ने इससे कराई थी चचेरी बहन और सहमति संबंध में रहने वाले पर गोलीबारी
- युवक की हो गई थी मौत, बहन के संबंध से परिजन थे नाखुश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना थाना पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवानिया की चचेरी बहन और उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक पर गोली चलाने वाले बदमाश झज्जर निवासी प्रमोद कुमार (20) को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में युवक की मौत हो गई थी। बवानिया गिरोह के बदमाश प्रमोद ने नीरज के भाई के कहने पर यह वारदात की थी।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने गत वर्ष 6 अक्तूबर को सेक्टर-2 बवाना में अमित और उसके साथ रह रही पिंकी (बदला नाम) पर गोली चलाई थी। अमित की मौत हो गई थी, जबकि पिंकी घायल हुई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि पिंकी गैंगस्टर नीरज बवानिया की चचेरी बहन है और अमित के साथ सहमति संबंध में रहती थी। इस संबंध को लेकर परिजन पिंकी से नाराज थे। बवाना पुलिस ने जांच के दौरान सोनीपत निवासी हरीश को गिरफ्तार किया था। हरीश ने पूछताछ में बताया कि नीरज के भाई पंकज सहरावत ने बवाना निवासी राजकुमार से अमित और पिंकी की हत्या करने को कहा था। राजकुमार ने हरीश और उसके साले प्रमोद कुमार के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस राजकुमार और प्रमोद की तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रमोद को अदालत ने भगोड़ा करार दिया। 5 अप्रैल को बवाना थाना प्रभारी को प्रमोद के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने कंझावला रोड पर घेराबंदी कर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और दो कारतूस मिले। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की। पुलिस ने प्रमोद की गिरफ्तारी से पानीपत में एक और झज्जर में लूट के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।