फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   परिचित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप

परिचित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप

Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
परिचित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप
परिचित ने दोस्त संग मिल महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

-होटल में ले जाकर उसे नशीला पेय पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोतवाली इलाके में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक परिचित ने महिला को होटल में ले जाकर अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पेय पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल जांच करवाने के बाद मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनीष और हिमांशु के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ रहती है। वह चांदनी चौक के एक दुकान में काम करती है। शिव विहार इलाके में रहने वाला हिमांशु भी महिला की दुकान के बगल में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में काम करता है। परिचय होने के बाद हिमांशु अकसर अपनी बाइक से महिला को उसके घर छोड़ता था।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि गत 11 मार्च को हिमांशु उसे बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसका दोस्त मनीष मौजूद था। उन लोगों ने उसे धोखे से जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। बेहोश होने के बाद दोनों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। होश आने पर जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद हिमांशु महिला को उसके घर पर छोड़कर चला गया। महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। उसके बाद दंपती कोतवाली थाने में सामूहिक की शिकायत की। शिकायत होने के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों के घर पर दबिश दी।, लेकिन वह नहीं मिले। बृहस्पतिवार को पुलिस को उनके घर पर आने की जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed