फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   संगम विहार में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

संगम विहार में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Tue, 02 Apr 2019 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
संगम विहार में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
नोट : बदायूं, यूपी के लिए उपयोगी...
विज्ञापन


संगम विहार में महिला ने फांसी लगा खुदकुशी की
- मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, एसडीएम कर रहे जांच
- परिजनों ने मंगलवार सुबह संगम विहार थाने के सामने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संगम विहार थाना इलाके में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने महिला के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया। मायके वाले बबीता के शव लेकर बदायूं के लिए रवाना हो गए थे।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बबीता (25) और अरविंद (27) की करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी। दोनों बदायूं, यूपी के रहने वाले हैं। अरविंद दिल्ली में गन्ने का रस बेचने वालों को गन्ना सप्लाई करता है। अरविंद मां, छोटे भाई व बबीता के साथ बी-ब्लाक, संगम विहार में किराए पर रहता था। बबीता ने 31 मार्च की शाम कमरे में चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगा ली। ससुराल वाले गेट को तोड़कर बबीता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

बदायूं से दिल्ली पहुंचे पिता हरीशंकर व भाई विनीत ने कहा कि बबीता की हत्या की गई है। ससुराल वाले उससे दहेज मांगते थे। अरविंद व ससुराल के अन्य लोग उसे ताना देते थे। इस कारण उसकी बहन खुदकुशी करने को मजबूर हुई। मायके वालों ने मंगलवार सुबह संगम विहार थाने के सामने हंगामा किया। हालांकि, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मौत का कारण दम घुटना बताया है। बबीता के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। संगम विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed