फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi 11th student stabbed to death main accused and his mother arrested

दिल्ली: बीच-बचाव कराने आए 11वीं के विद्यार्थी की चाकू घोंपकर हत्या, मुख्य आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 May 2022 06:29 AM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरजू और उसकी मां रिहाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पिता व बड़ा भाई फरार है। घटना के बाद मृतक समीर के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया।

विज्ञापन
Crime in Delhi 11th student stabbed to death main accused and his mother arrested
चाकू घोंपकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने पर आरोपियों ने 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद समीर (19) के रूप में हुई। दरअसल दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो रहा था। एक परिवार ने परवीन नामक महिला को पहले पीटा। इसके बाद आरजू उर्फ नूर हसन (22) ने परवीन को चाकू मार दिया।

विज्ञापन


वहां से गुजर रहे समीर ने परवीन को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायलों को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां समीर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरजू और उसकी मां रिहाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पिता व बड़ा भाई फरार है। घटना के बाद समीर के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9.45 बजे राखी मार्केट, जखीरा, इंद्रलोक से चाकू मारने की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि आरजू का पिता मोहम्मद अली और इसके पड़ोस में रहने वाली महिला परवीन का पति मो. अली (दोनों का नाम मोहम्मद अली है) एक साथ छोटा-मोटा काम करते हैं। मंगलवार को काम पर जाते समय परवीन का पति आरजू के पिता को अपने साथ नहीं ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर आरजू की मां रिहाना और परवीन के बीच कहासुनी हो गई। जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मां के कहने पर आरजू ने परवीन पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस बीच इंद्रलोक निवासी समीर अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहा था। समीर ने परवीन को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने समीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरजू का पिता मो. अली, मां रिहाना, भाई राजू भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने समीर पर रॉड से हमला भी किया। पुलिस के मुताबिक समीर के पिता मोहम्मद शकूर की मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई के साथ इंद्रलोक इलाके में रहता है। इसका भाई कपड़े की दुकान चलाता है। जबकि समीर पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।

स्वरूप नगर में महिला की गला घोंटकर हत्या, पति फरार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त वंदना तिवारी (30) के रूप में हुई है। महिला के पति ने ही कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया था। लेकिन एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी गायब मिला। महिला को अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसकी हत्या का खुलासा हुआ।


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला का पति फरार है। पुलिस के मुताबिक, वंदना परिवार के साथ नत्थूपुरा, सुशांत विहार, गली नंबर-6 में किराए के मकान में रहती थी। परिवार में पति विमल तिवारी के अलावा दस और छह साल के दो बेटे हैं। विमल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार दिन में विमल ने कॉल कर पत्नी के बेहोश होने की बात कहते हुए एंबुलेंस बुलाई। खबर मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो महिला अचेत मिली। लेकिन विमल घर से गायब मिला। आशंका जताई जा रही है कि पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed