फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   court seeks response on the plea of ISIS operative

आईएसआईएस के आतंकी की याचिका पर जेल प्रशासन से मांगा जवाब

Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
court seeks response on the plea of ISIS operative
नई दिल्ली। अदालत ने देश भर में आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों की योजना बनाने के मामले में गिरफ्तार आईएसआईएस के आतंकी की याचिका पर जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। आतंकी ने आरोप लगाया है कि तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों ने उसकी पिटाई की और ‘जय श्री राम’ का जाप करने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने जेल प्रशासन को इन आरोप पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता एम एस खान ने अदालत को बताया कि राशिद ने तिहाड़ जेल से फोन के जरिये अपने पिता को घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा उनके मुवक्किल से उसके साथ बंद कैदियों ने मारपीट की और ‘जय श्री राम’ जैसे धार्मिक नारे लगाने और जाप करने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

आरोपी व उनके साथी राजनेताओं को निशाना बनाने के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर भारत में सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए आत्मघाती हमलों और सीरियल ब्लास्ट की कथित योजना बना रहे थे। आरोपी को दिसंबर 2018 में नौ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था,
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एनआईए ने दिल्ली पुलिस की विशेष सेल और उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते के समन्वय से दिल्ली के जाफराबाद, सीलमपुर में छह स्थानों पर और उत्तर प्रदेश में 11 स्थानों जिनमें अमरोहा में छह, लखनऊ में दो, हापुड़ में दो और मेरठ में दो स्थानों पर छापे मारे थे। यह छापे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले मारे गए थे।
एनआईए के अनुसार आरोपियों के कब्जे से देसी रॉकेट लांचर, आत्मघाती वास्कट के लिए सामग्री और टाइमर के रूप में इस्तेमाल होने वाली 112 अलार्म घड़ियां बरामद हुई थीं। एनआईए के अनुसार इसके अलावा उनके पास से पोटेशियम नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट और सल्फर जैसी 25 किलो विस्फोटक सामग्री भी बरामद की।
आरोप है कि इस संगठन ने कथित तौर पर रिमोट कंट्रोल कारों और वायरलेस घंटियों को रिमोट नियंत्रित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज को कोडांतरण में अपने सर्किट का इस्तेमाल करने के लिए भी खरीदा था। इसके अलावा एनआईए ने तलाशी के दौरान स्टील के कंटेनर, बिजली के तार, 91 मोबाइल फोन, 134 सिम कार्ड, 3 लैपटॉप, चाकू, तलवार, आईएसआईएस से जुड़ा साहित्य भी बरामद किया था।

जांच एजेंसी ने शुरू में ‘हरकत उल हरब ए इस्लाम’ समूह के 16 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बाद में साक्ष्यों के आधार पर इनमें से 10 को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पांच अमरोहा यूपी से और पांच अन्य उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद इलाकों से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed