फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court fixes March 7 to hear arguments on allegations against Aftab

Shraddha Murder Case: आफताब के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनने के लिए कोर्ट ने तय की 7 मार्च की तारीख

Fri, 24 Feb 2023 04:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 04:49 PM IST
सार

आफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है।

विज्ञापन
Court fixes March 7 to hear arguments on allegations against Aftab
श्रद्धा वॉकर, आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर का गला घोंटने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनने के लिए शुक्रवार को सात मार्च की तारीख तय की।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने पूनावाला को अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपों पर सुनवाई की तारीख तय की। इससे पहले 21 फरवरी को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले को सत्र अदालत में सुपुर्द कर दिया था जहां हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामलों की सुनवाई होती है। अदालत ने 7 फरवरी को पुलिस द्वारा 24 जनवरी को दायर 6,629 पन्नों के आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था।
विज्ञापन


पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है। आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर फेंकता रहा। उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed