फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus travelers coming delhi from kerala maharashtra punjab madhya pradesh chattisgarh have to show corona negative report from 26 feb to 15 march

सख्तीः कोरोना रिपोर्ट होगी निगेटिव तभी मिलेगा इन पांच राज्यों के लोगों को दिल्ली में प्रवेश

Wed, 24 Feb 2021 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 24 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus travelers coming delhi from kerala maharashtra punjab madhya pradesh chattisgarh have to show corona negative report from 26 feb to 15 march
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सजगता दिखाते हुए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि 26 फरवरी से 15 मार्च तक राजधानी में आने वाले पांच राज्यों के लोगों को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। जिन राज्यों के लोगों को कोराना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा उनमें केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल हैं।  

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते सामने आए कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा मामले इन्हीं पांच राज्यों से आने वाले लोगों में पाए गए हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। बता दें कि इन पांच राज्यों के नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वह दिल्ली जाने वाले यात्रियों की 72 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कार से आने वालों को नहीं देनी होगी रिपोर्ट
दिल्ली सरकार का यह आदेश 26 फरवरी की रात 12 बजे से 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश परिवहन के हर माध्यम जैसे रेल, हवाई जहाज, बस आदि से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगा। यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि कार से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

दिल्ली से पहले उत्तराखंड सरकार ने भी जारी किया ऐसा आदेश
इससे पहले उत्तराखंड सरकार भी गुजरात समेत इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों को राज्य में प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर चुकी है।

देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामले
मंगलवार को 11 राज्यों में रिकवरी से ज्यादा कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,218 संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के 4 जिलों में केस बढ़ने की रफ्तार तेज हुई है। मध्य प्रदेश के 3 जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं। इस तरह अब देश के 122 जिले हैं, जहां कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।


दिल्ली सरकार कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर काफी सतर्क है और उसने पहले ही कई सारे इंतजाम कर रखे हैं। इसमें एक है लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में स्पेशल कोरोना वार्ड बनाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed