फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus new strain delhi airport launch air suvidha portal for self declaration of foreign travelers

कोरोना के नए स्ट्रेन से लड़ने की तैयारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर सुविधा पोर्टल लांच किया गया

Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
सार

-अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी सेल्फ डिक्लेयरेशन फार्म अपलोड करना होगा

विज्ञापन
coronavirus new strain delhi airport launch air suvidha portal for self declaration of foreign travelers
नई दिल्ली में एक शख्स के शरीर के तापमान की जांच करता सुरक्षा कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर से खास तैयारी की गई है। विदेश यात्रा पर जाने वाले व विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर जांच आवश्यक होगी। सोमवार देर रात 11:59 के बाद से उड़ान भरने वाली यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, यूरोप, ब्राजील समेत अन्य जगहों से आने-जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को जांच जरूरी कर दी गई। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-थ्री पर भी व्यापक तैयारी की गई है। एयर सुविधा पोर्टल भी लांच किया गया है।

विज्ञापन


भारत के किसी अन्य राज्यों से भी आने वाले फ्लाइट के यात्री जिन्हें विदेश रवाना होना है या विदेश से आने वाले यात्री जिन्हें दिल्ली से अन्य राज्यों में जाना है उनकी जांच टर्मिनल थ्री पर ही की जाएगी। यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट के लिए परीक्षण पैकेज भी लांच किया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों को सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म व नई दिल्ली एयरपोर्ट डॉट इन पर जांच रिपोर्ट अपलोड करना होगा। विदेशों से आने वाले यात्रियों को दिल्ली से अन्य राज्यों में उड़ान भरने के लिए 72 घंटे के भीतर वाले आरटी पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ डिक्लेरेशन भरना सभी अंतरराष्ट्रीय आगमन वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच रिपोर्ट देने के बाद ही यात्री बाहर निकल सकेंगे। यूके, यूरोप और दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों के सभी यात्रियों को अनिवार्य आरटी पीसीआर जांच से गुजरना होगा।


800 रुपया में कोराना संक्रमण की जांच की सुविधा एयरपोर्ट पर दी जाएगी। प्रीमियम सेवा के लिए 1300 रुपया खर्च करना होगा। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा है कि लगातार अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed