फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus: Final sample taken of 112 people at ITBP chhawla Isolation centre returned from wuhan

कोरोनावायरस: आईटीबीपी सेंटर में पहुंचे 112 लोगों के लिए गए सेंपल, गुरुवार को होगा घर वापसी का फैसला

Wed, 11 Mar 2020 03:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 11 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Final sample taken of 112 people at ITBP chhawla Isolation centre returned from wuhan
ITBP Isolation centre - फोटो : AmarUjala
वुहान से पहुंचे 112 लोग नई दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे हुए हैं। बुधवार को फाइनल टेस्ट के लिए उनके सेंपल लिए गए। सेंपल की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। अगर जांच रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तो क्वारंटाइन सेंटर से सभी लोगों को अगले कुछ दिनों में उनके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि ये सभी लोग फरवरी के अंतिम सप्ताह में वुहान से दिल्ली आए थे। इन लोगों को एयरपोर्ट से सीधे आईटीबीपी के छावला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में ले जाया गया था।

विज्ञापन

 

इन सभी लोगों का कोरोनावायरस का पहला टेस्ट किया गया। उसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सभी 112 लोगों के नमूनों की जांच आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस 'एम्स' ने की है। चीन से आने वालों में 76 भारतीयों के अलावा 36 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें 5 बच्चे और 8 परिवार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर विदेशी नागरिकों की बात करें, तो उनमें चीन से 6, बांग्लादेश से 23, म्यांमार और मालदीव प्रत्येक से 2, संयुक्त राज्य अमेरिका से 1, दक्षिण अफ्रीका से 1 तथा मेडागास्कर का 1 नागरिक शामिल हैं। इन सभी लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पर तमाम तरह की आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

आईटीबीपी के डॉक्टरों द्वारा इनकी नियमित जांच की जा रही है। सेंटर पर वाईफाई के अलावा कई तरह के इंडोर खेलों की सुविधा भी प्रदान की गई है। नोडल अफसर डॉ. एपी जोशी की टीम की देखरेख में इन सभी की मेडिकल निगरानी की जा रही है। अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोनावायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है।

अब इन लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पर आए दो सप्ताह हो गए हैं। बुधवार को 14वें दिन अंतिम बार इन सबके नमूने ले लिए गए हैं। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तो उन्हें आईटीबीपी केंद्र से उनके घर भेज दिया जाएगा।

इससे पहले वुहान चीन से लौटे 399 लोगों को भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के चिकित्सकों की विशेष चिकित्सीय निगरानी में रखा गया था। बाद में इनकी संख्या 406 हो गई थी।


चौदह दिन तक सभी लोगों की आधारभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया है। सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं और परिस्थिति उत्पन्न होने पर चार पृथक बेड की भी व्यवस्था की गई है। चार आपात जीवन रक्षक एंबुलेंस को भी इस केंद्र पर चौबीसों घंटे तैनात रखा गया है। अच्छी बात ये रही कि उन सभी 406 लोगों की फाइनल रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed