फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona positive woman found wandering in chandani mahal area delhi

दिल्ली : बेफिक्र घूमती रही कोरोना संक्रमित महिला, कई लोगों के संपर्क में आई, केस दर्ज

Sun, 26 Apr 2020 06:25 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 26 Apr 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
Corona positive woman found wandering in chandani mahal area delhi
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

कोरोना मरीजों को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है, इसका नमूना चांदनी महल इलाके में देखने को मिला। यहां चितली कबर इलाके में 18 अप्रैल को एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय उसे होम क्वारंटीन में रहने को कहा था। लेकिन बेफिक्र महिला चितली कबर स्थित अपने घर से दरियागंज वाले दूसरे घर पहुंच गई। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आई।

विज्ञापन


पुलिस 22 अप्रैल को उसे ढूंढती हुई घर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 30 साल की महिला के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों चांदनी महल इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। यहां रहने वाले लोगों के बड़ी संख्या में कोरोना टेस्ट हुए। इसी में 30 वर्षीय महिला का भी कोरोना टेस्ट हुआ था। 18 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट आई जिसमें महिला पॉजिटिव पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed