फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weekend Curfew: Private offices will also open at 50 percent capacity weekend curfew will continue and odd-even of shops LG orders

Delhi Weekend Curfew: वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों का ऑड-ईवन जारी रहेगा, केवल निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे

Fri, 21 Jan 2022 01:46 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 21 Jan 2022 01:46 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने सभी निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता से खोलने की मंजूरी दे दी है। लेकिन वीकेंड कर्फ्यू और मार्केट में दुकान खुलने की ऑड-ईवन व्यवस्था कोरोना की स्थिति में और सुधार होने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Delhi Weekend Curfew: Private offices will also open at 50 percent capacity weekend curfew will continue and odd-even of shops LG orders
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना महामारी को देखते हुए लगाया वीकेंड (सप्ताहांत) कर्फ्यू को समाप्त करने और दुकानें खुलने में ऑड-ईवन हटाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से अनुशंसा की थी। इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र भेजा था, जिसमें से उप राज्यपाल ने तीन में से एक प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने दिल्ली में सभी निजी कार्यालयों के 50 प्रतिशत क्षमता से खुलने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने सभी निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता से खोलने की मंजूरी दे दी है। लेकिन वीकेंड कर्फ्यू और मार्केट में दुकान खुलने की ऑड-ईवन व्यवस्था कोरोना की स्थिति में और सुधार होने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

महीने में सिर्फ 10 दिन खुल रहीं दुकानें

कहने को तो सिर्फ शनिवार व रविवार को ही दुकानों को बंद करने का निर्देश है, लेकिन ऑड-ईवन की वजह से सभी दुकानें नहीं खुल रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह में दो-तीन दिन ही दुकानें खुल रही हैं। करोल बाग के व्यापारी गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि व्यापार तो जीरो हो गया है। ऑड-ईवन की वजह से सप्ताह मे कोई दुकान दो दिन खुल रही है तो कोई तीन दिन। इस तरह से महीने में 10 दिन से ज्यादा कोई दुकान नहीं खुल पा रही है।

होलसेल व्यापार भी हो रहा प्रभावित

खुदरा व्यापार के साथ दिल्ली का होलसेल व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों की संख्या कम होने की वजह से थोक बाजार ठंडा पड़ गया है। करोल बाग मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरली मनी व गांधी बाजार मार्केट एसोसिएशन के केके बल्ली का कहना है कि कोविड संक्रमण की वजह से अन्य राज्यों से आने वाले व्यापारियों की संख्या कम हो गई है। व्यापारी आते भी हैं तो ऑड-ईवन के अनुसार दुकान खुलने की वजह से किसी अन्य दुकान से खरीदारी कर लेते हैं। ऐसे में पुराने ग्राहक भी टूट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed