फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: Decline in more than 60 percent active patients in seven days

दिल्ली में कोरोना : सात दिन में 60 फीसदी से अधिक सक्रिय मरीजों में आई गिरावट

Fri, 04 Feb 2022 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 03:48 AM IST
सार

11 में से तीन जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे, मृतकों की संख्या में खास कमी नहीं।

विज्ञापन
Corona in Delhi: Decline in more than 60 percent active patients in seven days
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Pixabay

विस्तार

सात दिन में 60 फीसदी से अधिक कोरोना के सक्रिय मरीजों में गिरावट आई है। वहीं 11 में से तीन जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 26 जनवरी से दो फरवरी के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 38 हजार से कम होकर 14 हजार तक पहुंची है। शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में विभाग की यह रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले कई दिन से रोज मामलों की संख्या, संक्रमण दर और कई अन्य स्थितियों में सुधार देखा गया है। हालांकि पिछले कुछ हफ्ते से मृतकों की संख्या में खास कमी नहीं आई है। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 26 जनवरी को 10.59 फीसदी संक्रमण दर के साथ 7498 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। उस दौरान 29 लोगों की मौत हुई थी, जबकि उपचाराधीन सक्रिय मरीजों की संख्या 38315 थी।
विज्ञापन


इसी तरह बीते दो फरवरी को 4.73 फीसदी संक्रमण दर के साथ रोज मामलों की संख्या 3028 रह गई और मृतकों की संख्या 27 रही। इनके अलावा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14870 रह गई। इस तरह पिछले एक हफ्ते में 210 लोगों की मौत हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में करीब 61 फीसदी की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में महामारी की स्थिति में सुधार आने के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शुक्रवार को बैठक होने वाली है, जिसमें कोविड-19 प्रतिबंधों में और ढील पर चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए स्कूलों को फिर से खोलने पर भी चर्चा हो सकती है।


तीन जिले अभी भी रेड जोन में
स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली है कि दिल्ली के तीन जिले अभी भी रेड जोन में हैं। इनमें दक्षिण, नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम जिले में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है। हालांकि इसी अवधि के बीच पश्चिम, पूर्वी, दक्षिण पूर्वी, दक्षिण पश्चिम और उत्तरी जिले में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच दर्ज की गई है। इन जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इनके अलावा शाहदरा, मध्य और उत्तर पूर्वी जिले में कोरोना की यह साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आई है। सरकार ने इन जिलों को ग्रीन जोन में घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed