फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Control over Corona, happiness, vigilance necessary : Center

कोरोना पर नियंत्रण से खुशी, सतर्कता जरूरी : केंद्र

Thu, 17 Dec 2020 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Control over Corona, happiness, vigilance necessary : Center
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की तीन-तीन लहर देखने वाली दिल्ली में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। पिछले कुछ दिन से संक्रमण दर दो फीसदी से नीचे है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने खुशी जाहिर की है। साथ ही कहा है कि राज्य को सतर्कता नहीं भूलनी चाहिए। नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टीका को लेकर गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. वीके पॉल का कहना है कि दिल्ली की हालत किसी से छिपी नहीं है। दिवाली से पहले और बाद के कई दिनों तक कोरोना संक्रमण का सबसे घातक रुप अब तक देखने को मिला है। बावजूद इसके दिल्ली सरकार ने बेहतर तरीके से इस पर काबू पाया है। इसके लिए दिल्ली सरकार बधाई की पात्र है। हालांकि कोरोना की पिछली स्थितियों से सबक लेते हुए राज्य को आगे भी सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. वीके पॉल का कहना है कि अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। इन देशों में पहले की तुलना में अब ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और मौतें भी पहले की तुलना में ज्यादा हो रही हैं। ठीक इसी तरह भारत की बात करें तो दिल्ली में तीन तीन लहर देखी जा चुकी हैं। हर लहर पिछली वाली की तुलना में ज्यादा खतरनाक देखने को मिली है। केरल और महाराष्ट्र में दूसरी लहर दिखाई दे रही है। इन सभी जगहों से सबक लेते हुए राज्यों को अपने यहां सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति के चेहरे पर मास्क को अनिवार्य करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराना सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन

भीड़ पर खास नजर जरूरी : पाल
डॉ. विनोद कुमार पॉल का कहना है कि दिल्ली में आगामी दिनों में क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार को अभी से सतर्क हो जाना चाहिए। क्रिसमस डे और न्यू ईयर जश्न को लेकर भीड़भाड़ पर खास ध्यान होना चाहिए। साल 2020 काफी कठिनाईयों का रहा है। देश-दुनिया का हर व्यक्ति नए साल का स्वागत पूरी उम्मीदों के साथ करने वाला है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी खुशियों का इजहार घर बैठे ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed