फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Constable shot dead brother-in-law in money dispute deceased was also posted in Haryana Police

दिल्ली: लेनदेन के विवाद में कांस्टेबल ने की साढ़ू की गोली मारकर हत्या, मृतक भी था हरियाणा पुलिस में तैनात  

Sun, 10 Oct 2021 11:40 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 11:40 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे कृष्णा नगर, एसजे एन्क्लेव में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना सफदरजंग एन्क्लेव थाने में प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर हरियाणा के रोहतक निवासी वीरेंद्र नंदल (36) को सिर में गोली लगने से मृत पाया गया।

विज्ञापन
Constable shot dead brother-in-law in money dispute deceased was also posted in Haryana Police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने रविवार को अपने साढ़ू की गोली मारकर हत्या कर दी। लेनदेन के विवाद में पुलिस ने वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव की घटना है। मृतक भी हरियाणा पुलिस में तैनात था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे कृष्णा नगर, एसजे एन्क्लेव में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना सफदरजंग एन्क्लेव थाने में प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर हरियाणा के रोहतक निवासी वीरेंद्र नंदल (36) को सिर में गोली लगने से मृत पाया गया। मृतक हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर था। वह पिछले पांच-छह दिनों से अपने साढ़ू विक्रम सिंह के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल विक्रम का मृतक वीरेंद्र के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। रुपयों के विवाद में कांस्टेबल विक्रम ने अपने साढ़ू विरेंद्र की सर्विस पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed