फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress protest against farm laws 2020 gherao lg house at delhi alka lamba injured badly

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, राजनिवास के बाहर अलका लांबा हुईं घायल

Fri, 15 Jan 2021 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Jan 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against farm laws 2020 gherao lg house at delhi alka lamba injured badly
अलका लांबा को प्रदर्शन के दौरान लगी चोट - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस ने आज पूरे देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान अधिकार मार्च निकाला और राज्यपाल के निवास का घेराव किया। ऐसा ही मार्च आज राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में भी निकला। हालांकि यह मार्च एलजी के निवास तक नहीं पहुंच सका लेकिन इसमें पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में काफी झड़प हुई।

विज्ञापन


इसी झड़प के दौरान कांग्रेस की नेता अलका लांबा का हाथ कट गया और उसमें से काफी खून बहा। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उपराज्यपाल निवास के लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले से ही तीन लेयर की सुरक्षा का इंतजाम किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस का मार्च शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं ने पहले लेयर की बैरिकेडिंग ताकत लगाकर हटा दी। इसी दौरान कटीले तारों से लगकर कांग्रेस नेता अलका लांबा का हाथ कट गया। इसके बाद उनके हाथ से खून की धारा बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस के इस कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी ने भी शिरकत की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, 'हमें दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगा कर रोक दिया। इस दौरान हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। कई कार्यकर्ताओं को चोंटे आई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed