{"_id":"61f00f7d28a1d772431f5eae","slug":"cold-wave-in-delhi-severe-level-of-cold-recorded-due-to-high-drop-in-temperature","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cold Wave in Delhi: नौ साल में सबसे अधिक ठिठुरी राजधानी, दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cold Wave in Delhi: नौ साल में सबसे अधिक ठिठुरी राजधानी, दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट
Wed, 26 Jan 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Jan 2022 11:30 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है । मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेन्द्र जेनामणि के मुताबिक, दिन का पारा अधिक लुढ़कने से दिल्ली के सभी मानक केंद्रों में गंभीर स्तर की ठंड दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की सर्दी लगातार राजधानी में कंपकपी के दौर के बीच नया रिकॉर्ड बना रही है। इस कड़ी में मंगलवार को दिनभर बादल और कोहरा छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि बीते नौ सालों में अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले तीन जनवरी 2013 को 9.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है । मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेन्द्र जेनामणि के मुताबिक, दिन का पारा अधिक लुढ़कने से दिल्ली के सभी मानक केंद्रों में गंभीर स्तर की ठंड दर्ज की गई है।
सप्ताह के अंत तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
सड़कों पर छाया रहा कोहरा, दिनभर ठिठुरते रहे लोग
दिन में सूरज देवता के दर्शन नहीं होने की वजह से दिन भर लोग ठिठुरते रहे। गलन वाली सर्दी से बचने के लिए चौक चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखे। वहीं, घरों में लोग हीटर जलाकर बिस्तर में ही दुबके रहे। शाम होते ही सड़कों पर ठंड की वजह से सन्नाटा पसर गया और लोगों ने घर में रहना ही बेहतर समझा। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 81 से 97 फ़ीसदी तक रहा।

आज के लिए जारी यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ठंडा दिन दर्ज होने की संभावना जताई है। इस कड़ी में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जनवरी तक राजधानी को कोहरे और बादलों के छाए रहने से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
31 जनवरी को मौसम खुलने की संभावना है और सूरज देवता के दर्शन हो सकते हैं। गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब ठंडे दिन की घोषणा की जाती है। वहीं, जब अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब गंभीर स्तर की ठंड की घोषणा की जाती है।
दिल्ली के जफरपुर में सबसे अधिक लुढ़का दिन का पारा
कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली के जफरपुर इलाके में दिन का पारा सबसे अधिक लुढ़का है। यहां अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पालम में अधिकतम तापमान 11.6 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
रिज इलाके में अधिकतम तापमान 11.7 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नरेला में भी अधिकतम तापमान 11.7 रहा हालांकि, यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना कम रहा पारा
अधिकतम तापमान सामान्य से कम
सफदरजंग- 12.1 -10 डिग्री सेल्सियस
पालम 11.6 -11
लोधी रोड 12.2 -9
रिज 11.7 -11
आयानगर 12 -10
गुरुग्राम 11.7 -11
जफरपुर 11.4 -11
नजफगढ़ 12.5 -10
नरेला 11.7 -11
पीतमपुरा 13.1 -9