{"_id":"64d4a68a02c5421a890f4286","slug":"cm-arvind-kejriwal-attack-on-pm-modi-bill-related-to-appointment-of-election-commissioner-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े बिल पर बोले केजरीवाल, SC में PM का नहीं विश्वास; कांग्रेस भी आई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े बिल पर बोले केजरीवाल, SC में PM का नहीं विश्वास; कांग्रेस भी आई साथ
Thu, 10 Aug 2023 02:31 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:31 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने भी पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Youtube/Aam Aadmi Party
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र द्वारा संसद में पेश करने के लिए एक और विधेयक को सूचीबद्ध किए जाने के बाद आप और कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। जो शीर्ष चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश को पैनल से बाहर कर देगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े बिल पर टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि उनका सुप्रीम कोर्ट में विश्वास नहीं है। दिल्ली सेवा बिल के बाद अब एक और बिल आने वाला है। जिसका दावा केजरीवाल ने पहले भी किया था। केजरीवाल ने पीएम पर बिल के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस ने भी पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जबकि कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस कदम को चुनाव आयोग को पूरी तरह से पीएम के हाथों की कठपुतली बनाने का एक जबरदस्त प्रयास बताया है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा और पारित होने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह घटनाक्रम 2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया है, जहां एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश करेगी।