{"_id":"61d34743e67bd23ae214ff0d","slug":"classes-will-run-in-online-mode-in-du-ashram-news-noi6249506160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में ऑनलाइन मोड में ही चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में ऑनलाइन मोड में ही चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
Classes will run in online mode in DU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में विज्ञान वर्ग की प्रैक्टिकल कक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब तक इन कक्षाओं के लिए छात्रों को कॉलेज में आने की अनुमति थी। पहले की तरह फिर से कक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही चलेंगी। वर्ष 2020 से डीयू में शिक्षण ऑनलाइन ही जारी है। जबकि सितंबर में यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के साइंस छात्रों को प्रयोगशालाओं में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। तभी से छात्र कोरोना बचाव से जुड़े नियमों का पालन करते हुए परिसर आ रहे थे।
अब कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद विज्ञान वर्ग के लिए प्रैक्टिकल और अन्य कक्षाओं के लिए भौतिक उपस्थिति को अगले आदेश तक के लिए समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में डीयू की ओर से ऑर्डर जारी किया गया है। साथ ही कर्मचारियों के लिए तीन जनवरी से बायोमीट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई है।
डीयू प्रशासन ने सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को सलाह दी है कि वे बिना पूर्व अनुमति के शहर न छोड़ें। प्रशासनिक कार्य के लिए जरूरत पड़ने पर डीन, निदेशक व कॉलेज प्रमुख द्वारा कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में उन्हें कॉलेज में उपस्थित होना होगा। मालूम हो कि बीते आठ नवंबर से कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था दुबारा शुरू की गई थी।