फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chhota Hathi hit and injured eight people in the Civil Lines

Delhi: बाढ़ राहत शिविर से खाना लेकर आ रहे आठ को छोटा हाथी ने मारी टक्कर, लोगों ने पीटा; पुलिस ने दबोचा

Mon, 17 Jul 2023 06:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 06:49 PM IST
सार

सिविल लाइंस इलाके में छोटा हाथी ने आठ लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायल पाकिस्तानी हिंदू कैंप के रहने वाले हैं। घायलों में चार बच्चे भी शामिल थे। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Chhota Hathi hit and injured eight people in the Civil Lines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस इलाके में बाढ़ राहत शिविर से खाना लेकर आ रहे पाकिस्तानी हिंदू कैंप में रहने वाले आठ लोगों को टेंपो ने टक्कर मार दी। घायलों में चार बच्चे भी शामिल है। घटना के समय सभी सड़क पार कर रहे थे। हादसा होते ही आस पास के लोग वहां पहुंच गए और चालक को दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर पाकिस्तानी हिन्दू कैंप में रहने कुछ लोग मैगजीन रोड स्कूल के पास स्थित राहत कैंप से खाना लेने गए थे। दोपहर करीब 1:45 बजे सभी खाना लेकर वापस कैंप की ओर आ रहे थे। स्कूल के पास सभी सड़क पार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे जल बोर्ड के छोटे टेंपो ने आठ लोगों को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में चार बच्चे भी शामिल थे। शोर शराबा होते ही आस पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक को मौके से दबोच लिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी रोहित कुमार (23) को हिरासत में ले लिया। मारपीट में उसे भी चोट लगी थी। पुलिस ने चालक को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों के बयान पर ही मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed