फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheated worth crores in the name of insurance policy, arrested

Delhi News: इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी, गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Cheated worth crores in the name of insurance policy, arrested
चंडीगढ़ और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़, हैदराबाद समेत कई जगहों पर कर चुका है ठगी की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार उर्फ अखिलेश यादव उर्फ राजेंद्र सिंह (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। गौरव ने दिल्ली, बरेली, चंडीगढ़, हैदराबाद समेत कई अन्य जगहों पर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। चंडीगढ़ में आरोपियों ने 1.62 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिल रही थी कि सागरपुर दिल्ली का रहने वाला बदमाश गौरव पश्चिम दिल्ली में सक्रिय है। टीम ने आरोपी की जानकारी जुटानी शुरू की। बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी अपने किसी साथी से मिलने के लिए जनक सिनेमा, जनकपुरी के पास आने वाला है। खबर मिलने के बाद स्कूटी सवार आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को आरोपी की मयूर विहार में 65 लाख की ठगी के मामले में तलाश थी। गौरव का जन्म, गाजियाबाद के मोदी नगर इलाके में हुआ। वह परिवार के साथ दिल्ली के जनकपुरी आ गया। बाद में उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। मोदी नगर में एसबीआई के लिए आउट सोर्स सर्विस प्रोवाइडर का काम शुरू किया। कई नौकरी करने के बाद इसने फरवरी 2016 में श्रीप्रकाश दूबे के साथ काम शुरू किया। श्रीप्रकाश इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी का धंधा कर रहा था। गौरव ने यहां अपना फर्जी आधार और वोटर आईडी तैयार की। इनकी मदद से 15 बैंकों में फर्जी खाते खोल लिए। इसने अपने दोस्त मनोज कुमार, शबीन, हरिओम उर्फ हनी और देव उर्फ करन को श्रीप्रकाश दूबे से मिलवाया। कुछ समय तक इन लोगों ने सैलरी पर काम किया। बाद में इन लोगों ने श्रीप्रकाश के साथ पार्टनरशिप कर ली। गौरव ने मयूर विहार में देवेंद्र सिंह से 65 लाख, ओनला, बरेली, यूपी में महावीर से सात लाख, चंडीगढ़, सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में राम कुमार से 1.62 करोड़ रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed