फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chargesheet filed against a Canadian terrorist

कनाडा के एक आतंकवादी के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Fri, 26 Nov 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against a Canadian terrorist
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा के एक आतंकवादी के खिलाफ पाकिस्तान से हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था कर भारत में हमला करने की साजिश में कथित संलिप्तता के मामले में बृहस्पतिवार को विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

एनआईए के अनुसार मूल रूप से जालंधर निवासी और वर्तमान में कनाडा के सर्रे में रहने वाले हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन

एनआईए के अनुसार मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के निज्जर और अन्य द्वारा भारत में आतंकवादी हमले करने की साजिश से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निज्जर पंजाब में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के इरादे से सहानुभूति रखने वालों का एक नेटवर्क विकसित कर विभिन्न मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (एमटीएसएस) सेवाओं तथा हवाला चैनल के माध्यम से भारत को धन भेजता था। अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए निज्जर पाकिस्तान में रहने वाले सहयोगियों से हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा था।
एनआईए ने आरोपपत्र में कहा कि निज्जर ‘सिख फॉर जस्टिस’ से भी जुड़ा है और अलग खालिस्तान के पक्ष में दुनिया भर में सिख समुदाय को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि निज्जर सिखों में अलगाववादी भावना भड़काने, भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट, ऑडियो, वीडियो समेत विभिन्न संदेश के माध्यम से हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाने की कोशिश करता है।
एनआईए अधिकारी ने कहा कि निज्जर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed