Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   'Chandni Chowk model' adopted to keep markets free of congestion during Diwali

Delhi News: दिवाली पर बाजारों को जाममुक्त रखने के लिए अपनाया चांदनी चौक मॉडल

Sat, 07 Nov 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
'Chandni Chowk model' adopted to keep markets free of congestion during Diwali
वाहनों की एंट्री पर रोक, पैदल खरीदारी के लिए बनाई व्यवस्था; पुलिस भी कर रही सहयोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए पूर्वी दिल्ली के दुकानदारों ने चांदनी चौक मॉडल अपनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत कृष्णा नगर के लाल क्वार्टर और दुर्गापुरी की शिव मंदिर मार्केट समेत कई बाजारों में बड़े वाहनों के साथ बाइक और रिक्शों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। दुकानदारों की इस पहल में स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली के दौरान बाजारों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम लग जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। 100 फुटा रोड के व्यापारी सुनील जैन ने बताया कि प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने से ग्राहकों को आसानी से खरीदारी करने का मौका मिल रहा है। उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल ने भी पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान जाम से निपटने के लिए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और दुकानदारों के आपसी तालमेल से बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed