फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Challans of 21 people who burn garbage in the open in delhi

दिल्ली : खुले में कूड़ा जलाने वाले 21 लोगों के चालान, अभी चलता रहेगा समर एक्शन प्लान

Wed, 20 Apr 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 06:04 AM IST
सार

पर्यावरण मंत्री ने कहा- अब तक 1915 जगहों का किया गया निरीक्षण। 10 विभागों की 500 टीमें रख रही हैं आग की घटनाओं पर नजर, 12 मई तक चलेगा अभियान।

विज्ञापन
Challans of 21 people who burn garbage in the open in delhi
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया है। सरकार 12 मई तक इस अभियान को चलाएगी, जिसके तहत 500 से अधिक तैनात की गई टीमों ने लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। साथ ही, 21 लोगों को चालान जारी किया है। अभी तक 1915 स्थलों का निरीक्षण किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 10 विभागों की 500 टीम तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे आग की घटनाओं की निगरानी करती हैं और त्वरित कदम उठा रही हैं। यह टीमें पर्यावरण विभाग को रिपोर्ट सौंपती है। 
विज्ञापन


राय ने बताया कि लैंडफिल साइट पर आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एमसीडी को सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 20 अप्रैल से औद्योगिक इकाइयों की जांच के लिए डीपीसीसी द्वारा स्पेशल ड्राइव शुरू किया जाएगा। इसके तहत जहां भी पर्यावरण के नियमों का पालन नहीं होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी औद्योगिक इकाई पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करती मिली तो उस पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंडफिल साइट मामले में उच्चस्तरीय बैठक
लैंडफिल साइट पर आग की घटनाओं को लेकर 21 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में बैठक होगी। डीपीसीसी, एमसीडी, आईआईटी दिल्ली, पर्यावरण विभाग, टेरी, डीटीयू, सीएसई और अन्य सभी संबंधित विभागों के विशेषज्ञ बैठक में शामिल होंगे। 


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में रोड साइड ग्रीन कवर को बढ़ाने को लेकर भी पीडब्लूडी को स्पेशल टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। पीडब्लूडी ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है। उनके द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर जल्द से जल्द रोड साइड ग्रीन कवर बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed