{"_id":"61c5024ff3dfec72c73c88ae","slug":"challan-in-delhi-will-be-done-immediately-for-breaking-the-covid-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खैर नहीं : कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती पर आई दिल्ली पुलिस, आज से नियम तोड़ते ही चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खैर नहीं : कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती पर आई दिल्ली पुलिस, आज से नियम तोड़ते ही चालान
Fri, 24 Dec 2021 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Dec 2021 04:42 AM IST
सार
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने की सख्ती। 63 करोड़ रुपये से अधिक के चालान कर चुकी है पुलिस।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर खत्म होते ही दिल्ली पुलिस ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के चालान करने कम कर दिए थे। अब ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ने लगा है तो पुलिस फिर अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो उसका तत्काल चालान किया जाए, ताकि नियमों का पालन कराया जा सके। पुलिस 13 नवंबर तक 3,16,753 लोगों के चालान कर चुकी है। इनसे पुलिस को 63.35 करोड़ से ज्यादा चालान राशि मिली है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिए आदेशों में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस टीमें तैनात की जाएं। वहां कोविड नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के चालान किए जाएं। इस बाबत सभी थानाध्यक्षों को मौखिक निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने 19 अप्रैल से 13 नवंबर तक कुल 3,16,753 लोगों के चालान किए गए हैं। इनमें मास्क नहीं लगाने वालों के 2,80,050 और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 30,388 चालान शामिल हैं।
वहीं, एक जगह बड़ी संख्या में एकत्रित होने वाले 1465, सार्वजनिक जगहों पर थूकने वाले 1685 और सार्वजनिक जगहों पर पान-गुटका खाने व शराब पीने वाले 3165 लोगों के चालान किए गए हैं।
डीडीएमए के दिशा-निर्देशों के तहत बाजारों समेत भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोरोना नियमों को पालन करवाने के आदेश दिए गए हैं।
- ईशा पांडेय, डीसीपी दक्षिण-पूर्व जिला