फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Celebration to be held among junk artefacts in Delhi

वेस्ट टू वंडर : दिल्ली में कबाड़ की कलाकृतियों के बीच होगा ‘सेलिब्रेशन’, नगर निगम की पहल

Sat, 23 Oct 2021 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 05:52 AM IST
सार

निर्माण विहार में सेलिब्रेशन पार्क बनाएगा पूर्वी निगम।  जन्मदिन, शादी-विवाह जैसी खुशियों के मौके पर लोगों को मिलेगी पौधरोपण की सुविधा।
 

विज्ञापन
Celebration to be held among junk artefacts in Delhi
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी निगम निर्माण विहार में पौने तीन एकड़ में सेलिब्रेशन पार्क बनाएगा। इसमें कबाड़ से कलाकृतियां बनाई जाएंगी। यहां नागरिकों के लिए जन्मदिन, शादी-विवाह जैसी खुशियों के मौके पर खासतौर से पौधरोपण की सुविधा होगी।

विज्ञापन


पूर्वी निगम ने निर्माण विहार में वीथ्रीएस मॉल के समीप सेलिब्रेशन पार्क बनाने के लिए डीडीए से पौने तीन एकड़ जमीन ली है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े पूर्वी निगम के अधिकारी दक्षिणी निगम के इंजीनियरिंग और उद्यान विभाग के अधिकारियों से इस विषय में परामर्श ले रहे हैं। जानकारी मिली है कि शुक्रवार को ही सेलिब्रेशन पार्क निर्माण से जुड़ी प्रोजेक्ट रिपोर्ट आयुक्त विकास आनंद के पास गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अगले हफ्ते से पार्क निर्माण की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन


वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बनाने की तैयारी
दक्षिणी निगम ने कबाड़ से निजामुद्दीन में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया है। पंजाबी बाग में भव्य भारत दर्शन पार्क बनाया है, इसमें देश के 14 राज्यों की 17 ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थलों की आकृतियां कबाड़ के इस्तेमाल से बनाई गई हैं। वेस्ट टू वंडर पार्क पर्यटकों को खूब पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के अलावा बाहर से राजधानी में आने वाले लोगों को दक्षिणी निगम की यह संकल्पना पसंद आई। इसे ध्यान में रखते हुए पश्चिमी दिल्ली में भारत दर्शन पार्क बनाया गया। यहां वेस्ट टू वंडर पार्क से दोगुना ज्यादा आकृतियां बनाई गईं। पूर्वी निगम के उद्यान विभाग के डायरेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सेलिब्रेशन पार्क को इन दोनों पार्कों की तर्ज पर बनाने की तैयारी है।


यहां भी वेस्ट से बनेंगी कलाकृतियां
पूर्वी निगम के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी निगम का यह अपने तरह का पहला प्रयोग होगा। सेलीब्रेशन पार्क में लकड़ी प्लास्टिक बोतलों, गाड़ियों के कबाड़ और पुराने टायरों से कलाकृतियां बनाई जाएंगी। कुछ बड़ी कलाकृतियां भी बनाने पर सहमति बन सकती है। इसके लिए कंसल्टिंग टीम का गठन किया गया है। वह जल्द ही इस बारे में अपना सुझाव देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed