फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE Result Students of private schools performed better compartment examination will be from 16 to 15 September

सीबीएसई रिजल्ट: दिल्ली के निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, 16 से 15 सितंबर तक होगा कंपार्टेमेंट परीक्षा का आयोजन

Tue, 03 Aug 2021 08:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 08:11 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के कुल 228 बच्चों ने 10वीं कक्षा पास की है। इसमें से 90 फीसदी व इससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों की संख्या 19 है।

विज्ञापन
CBSE Result Students of private schools performed better compartment examination will be from 16 to 15 September
cbse board result 2020, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कक्षा 10वीं के नतीजों में विद्यार्थियों के परिणाम के साथ दिल्ली के निजी स्कूलों के नतीजे भी बेहतर रहे हैं। विभिन्न निजी स्कूलों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई है। वहीं, अधिकांश बच्चों का पास प्रतिशत फुल रहा है। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल ने भी नतीजों को लेकर खुशी जताई है।

विज्ञापन

    
पूर्वी दिल्ली स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के कुल 228 बच्चों ने 10वीं कक्षा पास की है। इसमें से 90 फीसदी व इससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों की संख्या 19 है। वहीं, कुल 205 बच्चों के सभी विषयों में ए1 ग्रेड है। मयूर विहार स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल का भी 100 फीसदी परिणाम रहा है। स्कूल से कुल 156 बच्चे परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 103 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन


कुल 21 विद्यार्थियों ने गणित विषय में 100, 19 विद्यार्थियों ने विज्ञान में 100, 22 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान में 100, पांच विद्यार्थियों ने संस्कृत में 100, तीन विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में 100, छह विद्यार्थियों ने जर्मन में 100 व हिंदी में चार विद्यार्थियों के 100 अंक लाए हैं। स्कूल के कुल 16 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक व 14 छात्राओं ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की नैना श्रीवास्तव ने 99.8 फीसदी के साथ स्कूल टॉप किया है। स्कूल का औसत परिणाम 90.6 फीसदी रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल मीनू कंवर ने कहा कि जिस प्रकार स्कूल ने मेहनत की थी, उसी प्रकार स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. संगीता भाटिया ने बेहतर नतीजों के लिए सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि महामारी की वजह से पिछले डेढ़ साल से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल के छात्र सुखराज सिंह नंदरा ने 500 में से 494 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

उन्होंने गणित और विज्ञान में पूरे अंक हासिल किए हैं। वहीं, दीपांशु सिंगला ने 500 में से 482 और निशांत चंदना ने 500 में से 481 अंक हासिल किए हैं। 40 छात्रों ने 90 फीसदी और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 179 छात्रों में से 125 के 75 फीसदी और इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल के कुल 67 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, कुल 109 छात्रों में से 105 छात्रों ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्राची गर्ग और हर्षित जैन ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।


16 अगस्त से लेकर 15 सिंतबर के बीच होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कंपार्टेमेंट परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच किया जाएगा। वहीं, जिन छात्रों को परिणाम को लेकर आपत्ति है, उनके लिए जल्द ही बोर्ड की ओर से प्रक्रिया साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed