{"_id":"61095a5a499276381d7737d6","slug":"cbse-result-government-left-private-schools-behind-100-perscent-results-in-five-regions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट: सरकारी ने निजी स्कूलों को छोड़ा पीछे, पांच रीजन में रहा सौ फीसदी रिजल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई रिजल्ट: सरकारी ने निजी स्कूलों को छोड़ा पीछे, पांच रीजन में रहा सौ फीसदी रिजल्ट
Tue, 03 Aug 2021 08:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 03 Aug 2021 08:31 PM IST
सार
ओवर ऑल रिजल्ट की बात की जाय तो निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 99.57 फीसदी रहा है, जबकि सरकारी स्कूलों का 96.03 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में भले ही सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से कमतर आंक जाता हो, लेकिन सीबीएसई के दसवीं के नतीजों में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। बोर्ड के पांच रीजन ऐसे हैं जहां सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन
सौ फीसदी रिजल्ट हासिल करने में निजी स्कूल पिछड़ गए हैं। किसी भी रीजन में निजी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी नहीं रहा है। हालांकि, ओवर ऑल रिजल्ट की बात की जाय तो निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 99.57 फीसदी रहा है, जबकि सरकारी स्कूलों का 96.03 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
पटना रीजन के सरकारी स्कूलों रिजल्ट हैरान करने वाला है। यहां इस साल सरकारी स्कूल का पास प्रतिशत 99.10 फीसदी है, वहीं दिल्ली वेस्ट का सरकारी स्कूल का पास प्रतिशत 98.60 फीसदी और दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 96.80 रहा है। वहीं बोर्ड के 16 रीजन में से 13 रीजन ऐसे हैं, जहां जवाहर नवोदय स्कूलों का रिजल्ट भी 100 फीसदी है। जबकि इन रीजन में दिल्ली वेस्ट और गुवाहाटी रीजन को छोड़ दें तो सभी रीजन में केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन
नतीजों में इस साल पंचकुला, त्रिवेंद्रम, पुणे, बंगलुरु, भोपाल ऐसे रीजन हैं, जहां सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। जबकि बोर्र्ड के 16 रीजन में एक भी रीजन ऐसा नहीं है, जहां निजी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा हो। जवाहर नवोदय विद्यालय के रिजल्ट की बात की जाय तो अजमेर, भुनवेश्वर, दिल्ली ईस्ट, चेन्नई, पटना, प्रयागराज, त्रिवेंद्रम, देहरादून,, चंडीगढ़, पुणे, बंगलुरु, भोपाल नोएडा के जवाहर नवोदय विद्यालयों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है।
देश भर में सरकारी स्कूल का रिजल्ट
शहर प्रतिशत
अजमेर -99.88
भुवनेश्वर- 98.04
पंचकुला -100.00
दिल्ली ईस्ट -96.80
गुहावटी -77.70
चैन्नई -98.58
पटना -99.10
प्रयागराज -92.30
त्रिवेंद्रम -100.00
देहरादून -96.21
चंडीगढ़ -96.93
पुणे -100.00
बैंगलूरू -100.00
भोपाल -100.00
नोएडा -96.01
दिल्ली वेस्ट -98.60