फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Castrol india studies only few farmers and truck drivers worried over their health

मात्र कुछ प्रतिशत ट्रक चालक और किसान स्वस्थ जीवनशैली पर दे रहे ध्यान, कैस्ट्रॉल इंडिया के अध्ययन में खुलासा

Sun, 21 Jun 2020 03:24 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Castrol india studies only few farmers and truck drivers worried over their health
कैस्ट्रॉल इंडिया का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के इस कठिन समय में भी ट्रक चालक और किसान मजबूती से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अथक परिश्रम कर रहे हैं ट्रक चालक और किसानों को भी अपनी सेहत और इम्युनिटी पर ध्यान देने की जरूरत हैं। कैस्ट्रॉल इंडिया के एक हालिया अध्ययन ने खुलासा किया है कि प्रत्येक तीन में से एक ट्रक चालक और किसान ने माना है कि उसे स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या है, जैसे- कमर दर्द, नींद न आना, थकान और जोड़ों में दर्द। उनमें से केवल 11 प्रतिशत लोग स्वस्थ जीवनशैली और इम्युनिटी को अपनाना चाहते हैं, इस प्रकार वे लोग इन बातों को सबसे कम प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


इस अध्ययन से यह खुलासा भी हुआ है कि उनमें से दो तिहाई (68 प्रतिशत) से अधिक लोग अपने परिवारों और खुद के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। हालांकि, शोध बताता है कि स्वस्थ जीवनशैली और तंदुरूस्ती के प्रति उनका रुझान कम है, क्योंकि उनमें से लगभग दो तिहाई (65 प्रतिशत) लोगों ने माना है कि वे दिलचस्पी और समय की कमी के कारण किसी भी तरह की फिटनेस में संलग्न नहीं हैं।
विज्ञापन


उपरोक्त उल्लेखित स्वास्थ्य की चिंताओं के बावजूद 3 में से 1 ट्रक चालक और किसान ने यह भी माना कि वह अधिक स्वस्थ जीवन जीने के लिये कोई प्रयास नहीं कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली और तंदुरूस्ती के महत्व को दोहराते हुए,  कैस्ट्रॉल इंडिया ने योगा इंस्टिट्यूट ऑफ मुंबई के साथ भागीदारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों में ट्रक चालकों और किसानों के लिये अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम का नवीनीकरण किया है, ताकि उनकी तंदुरूस्ती को मजबूती मिले और उन्हें आसनों के एक उचित सेट के माध्यम से रोज के रूटीन में सेहतमंद जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया है। 

इस पहल के बारे में कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सांगवान ने कहा, ‘‘हमारे ट्रक चालक और किसान इस असाधारण समय में भी हमारे जीवन को बाधारहित रखने के लिये अथक परिश्रम कर रहे हैं। भारत को चलायमान रखने के लिये हम उन्हें सलाम करते हैं। 

कैस्ट्रॉल एक जिम्मेदार ब्राण्ड के तौर पर अपना काम कर रहा है और हमारे ट्रक चालकों और किसानों के लिये कैस्ट्रॉल सीआरबी ट्रक आसन और खेत आसन कार्यक्रमों के जरिये तंदुरूस्ती की संस्कृति को बढ़ावा देकर इन समुदायों को सहयोग कर रहा है।’’

इस स्वास्थ्य कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर कैस्ट्रॉल इंडिया विशेष रूप से तैयार इन आसनों पर अधिक जानकारी पाने के लिए इन समुदायों की मदद हेतु एक खास हेल्पलाइन भी लॉन्च करेगा। इस पहल के अंतर्गत बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा निस्वार्थ सेवा के लिये इन समुदायों को सम्मान देंगे और उनसे अपने स्वास्थ्य को महत्व देने का अनुरोध करेंगे।

रणदीप हुड्डा ने कहा, यह जरूरी है कि हम  अपना दृष्टिकोण बदलें और स्वस्थ जीवन जीने में उनकी मदद करें। अभी के कठिन समय का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैस्ट्रॉल सीआरबी और मैं देशभर के ट्रक चालकों और किसानों को योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खुद को भीतर से मजबूत बनाने के लिये प्रोत्साहित करने की उम्मीद करते हैं।’’

श्रीपद नाईक, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा, ''यह प्रोग्राम योग को जिंदगी जीने का तरीका बनाने और घर-घर तक पहुंचाने के भारत सरकार और माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप है। यह कार्यक्रम शुरू करने के लिये कैस्ट्रॉल इंडिया को शुभकामनायें। यह सुनिश्चित करता है कि हमारे ट्रक ड्राइवर्स और किसान स्वस्थ बनें, ताकि वे निरंतर हमारे देश को अपना सहयोग दे पायें।'' 


पिछले दो वर्षों में, कैस्ट्रॉल इंडिया ने कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बोमैक्स ट्रक आसन से 3,25,000 ट्रक चालकों की जिंदगी को प्रभावित किया है। वहीं, सीआरबी प्लस खेत आसन 50 से अधिक शहरों और 2,000 गांवों में पहुंच रहा है। इसके माध्यम से लोगों को उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने में इन आसनों की अहमियत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed