फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case registered against those protesting at UP Bhawan

यूपी भवन पर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 05 Oct 2021 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Case registered against those protesting at UP Bhawan
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग स्थित यूपी भवन पर सोमवार को प्रदर्शन करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चाणक्यपुरी थाने में दो एफआईआर दर्ज की गईं हैं। हालांकि, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धारा-144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में युवा कांग्रेस समेत कई संगठनों ने सोमवार को यूपी भवन पर प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस ने सभी संगठनों की 25 महिलाओं समेत करीब 95 लोगों को हिरासत में लिया था। इस बाबत चाणक्यपुरी थाने में सोमवार रात को दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर इंडियन यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई है, जबकि दूसरी एसएफआई, आरएलडी, आइसा, एआईकेएस, जनवादी महिला मोर्चा, क्रांतिकारी युवा संगठन और समाजवादी आदि संगठनों के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दोनों एफआईआर धारा-144 का उल्लंघन करने पर आईपीसी 188 और महामारी अधिनियम के तहत दर्ज की गई हैं। नई दिल्ली इलाके में धारा-144 लगी हुई है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed