{"_id":"60a8b51183ea7d14063d5bfb","slug":"case-registered-against-sharjeel-usmani-alleging-objectionable-tweets-in-a-complaint-by-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में दिल्ली में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में दिल्ली में केस दर्ज
Sat, 22 May 2021 01:08 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 22 May 2021 01:08 PM IST
सार
भाजपा नेता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में उस्मानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शरजील उस्मानी
- फोटो : facebook.com/sharjeel.usmani.5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कथित आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा के एक नेता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गत 20 मई को महाराष्ट्र के जालना जिले में भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में पूर्व छात्र नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जालना के अम्बाड़ निवासी एवं हिंदू जागरण मंच से जुड़े शिकायतकर्ता अम्बादास अम्भोरे ने आरोप लगाया था कि उस्मानी ने ट्विटर पर अपने हालिया पोस्ट में भगवान राम के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में पुणे की पुलिस ने उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (धर्म या अन्य चीजों के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला 30 जनवरी को एल्गार परिषद सम्मेलन में उस्मानी के भाषण से जुड़ा है।
विज्ञापन
A case registered against Sharjeel Usmani under section 505 of IPC, based on the complaint of a BJP leader alleging objectionable tweets: Delhi Police
— ANI (@ANI) May 22, 2021