फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case of murder of girl child in Delhi Cantt crime branch took the four accused on remand for three days.

दुष्कर्म व जलाने का मामला: चारों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने तीन दिन की रिमांड पर लिया, पुलिस ने इन लोगों से की पूछताछ

Mon, 09 Aug 2021 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Aug 2021 11:36 PM IST
सार

दिल्ली कैंट में बच्ची की मौत मामले में चारों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। क्राइम ब्रांच आरोपियों से एक साथ और अलग अलग कर पूछताछ करेगी, मंगलवार को पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले जा सकती है।

विज्ञापन
Case of murder of girl child in Delhi Cantt crime branch took the four accused on remand for three days.
जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में 9 साल की बच्ची की मौत मामले में क्राइम ब्रांच ने चारों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। अदालत ने सोमवार को चारों आरोपियों को तीन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस इन चारों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की असलियत जानने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार आरोपियों राधेश्याम, कुलदीप, लक्ष्मी नारायाण और मोहम्मद सलीम से अलग अलग और एक साथ बिठाकर पूछताछ की जाएगी। इसके जरिए आरोपियों के बयानों में विरोधाभाष पैदा कर सच सामने लाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर जाएगी और फिर से क्राइम सीन को री-क्रिएट भी करेगी। 
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में तकनीकी मदद भी ले रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे करीब 20 सीसीटीवी कैमरे की पहचान की है और इसके फुटेज के लिए दिल्ली सरकार और डिफेंस को पत्र लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज मिलने के बाद पुलिस की एक टीम उसकी बारिकियों की जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टीम लगातार आरोपियों के मोबाइल के लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार को घटना के समय वहां पहुंचे लोगों के बयान दर्ज किया। रविवार को पुलिस बच्ची की मां का बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस उसके पिता का बयान लेने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed